Jumma Ki Namaz Ki Rakat | जुम्मा की नमाज़ की रकात

अस्सलामु अलैकुम्, उम्मीद है के आप सभी खैरो आफियत से होंगे | आज हम आप को Jumma Ki Namaz Ki Rakat | जुम्मा की नमाज़ की रकात बताने वाले हैं उम्मीद है आप इस पोस्ट को पढ़ कर दूसरों तक भी पहुॅचायेंगे।


Jumma Ki Namaz Ki Rakat

जुम्मा की नमाज का नामरकात
सुन्नत4 रकात
फर्ज2 रकात
सुन्नत4 रकात
सुन्नत2 रकात
नफ्ल 2 रकात
Total14 रकात

जुम्मा की नमाज का तरीका

जुम्मा की नमाज में कुल 14 रकातें अदा की जाती हैं:

  1. सबसे पहले 4 रकात सुन्नत मुअक्कदा पढ़ी जाती है।
  2. इसके बाद, इमाम के पीछे 2 रकात फर्ज नमाज अदा की जाती है।
  3. फिर 4 रकात सुन्नत मुअक्कदा पढ़ी जाती है।
  4. फिर 2 रकात सुन्नत मुअक्कदा पढ़ी जाती है।
  5. आखिर में 2 रकात नफ्ल नमाज पढ़ी जाती है।

जुम्मा की नमाज में कितनी रकात सुन्नत पढ़ी जाती है?

जुम्मा की नमाज में कुल मिलाकर 10 रकात सुन्नत नमाज अदा की जाती है सबसे पहले जुम्मा के दिन 4 रकात सुन्नत पढ़ा जाता है फिर फर्ज नमाज के बाद 4 रकात सुन्नत पढ़ा जाता है। इसके बाद 2 रकात सुन्नत नमाज पढ़ी जाती है

जुम्मा की नमाज में कितनी रकात फर्ज पढ़ी जाती है?

जुम्मा की नमाज़ में कुल 2 रकात फर्ज़ नमाज़ अदा की जाती है। यह 2 रकात फर्ज़ नमाज़ हमें इमाम के साथ ही अदा करनी होती है, और इसे अकेले यानी तन्हा होकर मुकम्मल नहीं किया जा सकता।

जुम्मा की नमाज में कितनी रकात नफ्ल पढ़ी जाती है?

जुम्मा की नमाज़ में कुल 2 रकात नफ्ल नमाज़ सबसे आख़िर में पढ़ी जाती है। इस नमाज़ को मुकम्मल करने के बाद हमारी रहमत भरी जुम्मा की नमाज़ पूरी होती है। फिर हम दुआ और सलाम के साथ मस्जिद से रुखसत होते हैं, अपने नामए आमाल में नेकियां जोड़ते हुए।


Ending

आप इस पैग़ाम में जुम्मा की नमाज़ की रकात से जुड़ी पूरी जानकारी से रूबरू हुए, जो बेहद ही आसान और समझने योग्य लफ़्ज़ों में दी गई है। अब आप बेझिझक और सुकून से जुम्मा की नमाज़ अदा कर सकेंगे।

अगर अभी भी आपके मन में कोई सवाल या डाउट हो, तो आप हमें कॉमेंट बॉक्स के ज़रिए ज़रूर पूछ सकते हैं। हम आपकी मदद करने की पूरी कोशिश करेंगे ताकि आपके सारे सवालों के जवाब मिल जाएं और कोई भी डाउट क्लियर हो सके।

अगर आपको यह पैग़ाम अच्छा लगा और इससे कुछ सीखने को मिला हो, तो इस इल्म को ज़रूरतमंद लोगों तक पहुँचाएं, जो इंटरनेट तक नहीं पहुँच सकते। और जिनके पास इंटरनेट है, उनके साथ भी इसे शेयर करें। शुक्रिया!

Also Read :-

रोजा रखने की दुआखाना खाने से पहले की दुआखाना खाने के बीच की दुआ
खाना खाने के बाद की दुआतरावीह की दुआक्या औरत के स्तन दबाने से रोजा टूट जाता है?

Leave a Comment