Isha ki Namaz ki Rakat | ईशा की नमाज़ की रकात

अस्सलामु अलैकुम्, उम्मीद है के आप सभी खैरो आफियत से होंगे | आज हम आप को Isha ki Namaz ki Rakat (ईशा की नमाज़ की रकात)बताने वाले हैं ।

इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें ताकि आप जान सकें कि ईशा की नमाज में कितनी रकात सुन्नत, कितनी रकात फर्ज़, कितनी रकात वाजिब (वित्र), और कितनी रकात नफ्ल अदा की जाती है।


Isha ki Namaz ki Rakat | ईशा की नमाज़ की रकात

  • ईशा की नमाज़ में कुल मिलाकर 17 (सत्रह) रकात नमाज अदा की जाती है। सबसे पहले, आप 4 रकात सुन्नत नमाज पढ़ेंगे। इसके बाद 4 रकात फर्ज़ नमाज अदा करें।
  • फर्ज़ के बाद, 2 रकात सुन्नत नमाज पढ़ें। इसके बाद 2 रकात नफ्ल अदा करें। फिर 3 रकात वित्र वाजिब नमाज अदा करें, और अंत में, 2 रकात नफ्ल नमाज पढ़ें।

Read: वित्र नमाज़ की दुआ

नमाज़ का नामईशा की नमाज़
सुन्नत4 रकात
फ़र्ज़4 रकात
सुन्नत2 रकात
नफ्ल 2 रकात
वित्र3 रकात
नफ्ल2 रकात
कुल रकात17 रकात

ईशा की नमाज में कितनी रकात सुन्नत और कब पढ़ी जाती है?

ईशा की नमाज़ में कुल मिलाकर 6 रकात सुन्नत नमाज पढ़ी जाती है। सबसे पहले ईशा का वक्त होते ही 4 रकात सुन्नत नमाज अदा करें। इसके बाद, ईशा की फर्ज नमाज के बाद बाकी की 2 रकात सुन्नत पढ़ें।

ईशा की नमाज में कितनी रकात फर्ज़ पढ़ी जाती है?

ईशा की नमाज़ में 4 रकात फर्ज़ नमाज होती है, जिसे एक बार नियत करके अदा किया जाता है। अगर आप पुरुष हैं, तो मस्जिद में जमात के साथ अदा करें या अकेले में भी पढ़ सकते है। महिलाएं अपने घर पर 4 रकात फर्ज़ नमाज अदा करें, उसके बाद 2 रकात सुन्नत पढ़ें।

ईशा की नमाज में कितनी रकात नफ्ल पढ़ी जाती है?

ईशा में कुल 4 रकात नफ्ल पढ़ी जाती है, जिन्हें दो-दो रकात कर के अदा किया जाता है। पहले फर्ज़ के बाद सुन्नत और सुन्नत के बाद 2 रकात नफ्ल अदा करें, फिर वित्र के बाद बची हुई 2 रकात नफ्ल अदा करें।

ईशा की नमाज़ में कब और कितनी रकात वित्र पढ़ें?

ईशा की नमाज़ में वित्र की 3 रकात अदा करें। रमज़ान के अलावा इसे अकेले में अदा किया जाता है। फर्ज़ और सुन्नत और नफ्ल के बाद वित्र पढ़ें, फिर 2 रकात नफ्ल अदा करें।

ईशा की नमाज़ की इस तरह करें:

  • सबसे पहले 4 रकात सुन्नत
  • फिर 4 रकात फर्ज
  • फिर से 2 रकात सुन्नत
  • इसके बाद 2 रकात नफ्ल
  • फिर 3 रकात वित्र
  • आखिर में 2 रकात नफ्ल
    कुल मिलाकर 17 रकात

Read:- वित्र की नमाज़ का तरीका


Ending:

इस पैग़ाम से आपने ईशा की नमाज़ की रकातें सरल लफ्ज़ों में जानीं। पांच वक्तों की सबसे ज्यादा रकात ईशा की होती है, जिसे कभी-कभी लोग भूल जाते हैं या कन्फ्यूज होते हैं। इस पैग़ाम में हमने इन सब डाउट्स को क्लियर किया है।

अगर इस पैग़ाम से आपको इल्म मिला हो, तो इसे दूसरों तक भी पहुंचाएं और अपनी नेक दुआओं में हमें भी याद रखें। शुक्रिया!


Also Read :-

फजर की नमाज की रकातअसर की नमाज का तरीकाजोहर की नमाज का तरीका
मस्जिद में जाने की दुआ 5 वक्तों की नमाज़ों की रकातजुम्मा की नमाज़ की रकात

Leave a Comment