अस्सलामु अलैकुम्, उम्मीद है के आप सभी खैरो आफियत से होंगे | आज हम आप को Asar ki Namaz ki Rakat | असर की नमाज की रकात बताने वाले हैं ।
इसे पढ़ने के बाद यकीनन आप असर की नमाज की रकात से जुड़ी हर तरह की जानकारी से वाकिफ हो जाएंगे। आप यह जान जाएंगे कि असर की नमाज में कितनी और कौन-कौन सी रकात पढ़ी जाती है, इसलिए इसे ध्यान से पढ़ें और आसानी से समझें। उम्मीद है आप इस पोस्ट को पढ़ कर दूसरों तक भी पहुॅचायेंगे।
Asar ki Namaz ki Rakat | असर की नमाज की रकात
असर की नमाज में कुल मिलाकर 8 रकात होती हैं। जब असर का वक्त हो जाए या असर की अज़ान हो जाए, तो सबसे पहले 4 रकात सुन्नत गैर मुअक्कदा की नमाज अदा करें और फिर 4 रकात फर्ज पढ़ें।
अगर आप असर की नमाज अदा करने के लिए मस्जिद में जाते हैं, तो वहां पर आप असर की 4 रकात फर्ज जमाअत यानी इमाम के साथ अदा करेंगे। लेकिन 4 रकात सुन्नत नमाज हमेशा अकेले में ही अदा करनी है।
हमारी इस्लामी मां बहनों को, जो अपने घर पर ही नमाज अदा करती हैं, असर का वक्त हो जाने पर सबसे पहले 4 रकात सुन्नत नमाज अदा करनी होती है, और फिर अकेले में ही असर की 4 रकात फर्ज नमाज मुकम्मल करनी होती है।
Read:- असर की नमाज का तरीका
नमाज़ का नाम | असर की नमाज़ |
---|---|
सुन्नत | 4 रकात |
फ़र्ज़ | 4 रकात |
कुल रकात | 8 रकात |
असर की नमाज में कितनी रकात फर्ज होती है?
असर की नमाज में सिर्फ 4 रकात फर्ज नमाज होती है, जिसे एक सलाम के साथ, एक ही नियत में पूरा किया जाता है। इसे आप दो तरीके से अदा कर सकते हैं:
- अकेले में 4 रकात की नियत करके खुद तकबीर कहते हुए मुकम्मल करें।
- मस्जिद में जमात के साथ असर की 4 रकात फर्ज नमाज अदा करे।
असर की नमाज में कितनी रकात सुन्नत होती है?
असर की नमाज में 4 रकात सुन्नत गैर मुअक्कदा होती है, जिसे एक सलाम में मुकम्मल किया जाता है। असर का वक्त होते ही सबसे पहले यह सुन्नत अदा करनी चाहिए, इसके बाद फर्ज नमाज पढ़नी चाहिए। अगर किसी वजह से देरी हो जाए तो आप इसे फर्ज नमाज के बाद भी अदा कर सकते हैं। अगर समय है तो पहले 4 रकात सुन्नत और फिर 4 रकात फर्ज अदा करें।
क्या असर की नमाज में नफ्ल नमाज पढ़ी जाती है?
असर की नमाज के साथ नफ्ल नमाज अदा नहीं की जाती है। हालांकि, अगर आप अतिरिक्त इबादत करना चाहते हैं, तो नफ्ल पढ़ सकते हैं, जिससे आपके नमाए अमाल में नेकियों का इज़ाफा होगा।
गुरुबे आफ़ताब से फर्ज़े मगरिब तक कोई दूसरी नमाज नफल या क़ज़ा मना है (आलमगीरी दुर्रे मुख़्तार ) मगर इमाम इब्ने हुमाम ने दो रकात खरीफ का इस्तिस्ना फ़रमाया
असर की नमाज में 8 रकात कौन-कौन सी होती है?
असर की नमाज में कुल 8 रकात होती हैं: 4 रकात सुन्नत गैर मुअक्किदह और 4 रकात फर्ज। सबसे पहले 4 रकात सुन्नत अदा करनी होती है और फिर 4 रकात फर्ज अदा करनी होती है। अगर मस्जिद में जमात का वक्त हो जाए, तो पहले जमात में शामिल हों और फिर 4 रकात सुन्नत बाद में अदा करें।
असर की नमाज की पूरी रकात:
- 4 रकात सुन्नत
- 4 रकात फर्ज
जब असर का वक्त हो जाए, तो सबसे पहले 4 रकात सुन्नत अदा करें, फिर 4 रकात फर्ज अदा करें।
Read:- असर की नमाज का तरीका
Ending
आप ने इस पैग़ाम में असर की नमाज की रकात से जुड़ी बहुत ही अहम और मुकम्मल जानकारी हासिल की। इसे पढ़ने के बाद अब आप असर की नमाज की रकात से जुड़े सभी सवालों के जवाब पा चुके होंगे और अब आसानी से असर की नमाज बेखलल अदा कर सकेंगे।
अगर अभी भी आपके मन में असर की नमाज की रकात को लेकर कोई सवाल या कोई डाउट हो, तो आप नीचे दिए गए कॉमेंट बॉक्स के ज़रिए अपना सवाल पूछ सकते हैं। हम जल्द से जल्द आपके सवाल का जवाब देने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह पैग़ाम अच्छा लगा हो और इसमें से कुछ भी सीखने को मिला हो, तो इसे उन लोगों के साथ जरूर शेयर करें, जिन्हें इस इल्म की जरूरत है। इसे सोशल नेटवर्क के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा फैलाएं ताकि सबकी दीनी तालीम दुरुस्त हो सके। साथ ही, अपने नेक दुआओं में हमें भी याद रखें।
Read:- असर की नमाज का तरीका
Also Read :-